
Gargi Puraskar Yojana 2025: राजस्थान की सभी मेधावी छात्राओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है! गार्गी पुरस्कार योजना 2025 शुरू हो गई है। जो बालिकाएँ 10वीं और 12वीं में अच्छे नंबर लाई हैं, उन्हें सरकार इनाम देगी। यह योजना बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर चलाती है ताकि लड़कियाँ आगे पढ़ाई जारी रखें।
क्या है Gargi Puraskar Yojana 2025?
यह योजना राजस्थान सरकार की है। इसका मकसद है कि लड़कियाँ अच्छे अंक लाएँ और कॉलेज तक पढ़ें। 10वीं में 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को दो बार पैसा मिलेगा। 12वीं में 55% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाली बालिकाओं को अलग इनाम मिलेगा। पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा।
Gargi Puraskar Yojana 2025 Short Overview
| आवेदन शुरू | 19 नवंबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 10 जनवरी 2026 |
| पैसा कब आएगा | बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) |
अगर आप किसी भर्ती या सरकारी अपडेट के इंतज़ार में हैं तो हम आपको अपने टीसीपी 24 पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं.
कौन पाएगा पैसा?
| पहली किस्त | ₹3000 | 2025 में 10वीं में 75%+ नंबर, अभी 11वीं में पढ़ रही |
| दूसरी किस्त | ₹3000 | 2024 में 10वीं में 75%+ नंबर, अभी 12वीं में पढ़ रही |
| प्रोत्साहन पुरस्कार | ₹5000 | 2025 में 12वीं में 55%+ नंबर |
- पहली किस्त (₹3000) – जो लड़कियाँ 2025 में 10वीं अच्छे नंबरों से पास हुई हैं और अभी 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने चाहिए। राजस्थान बोर्ड या स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल से पास होनी चाहिए।
- दूसरी किस्त (₹3000) – जो लड़कियाँ 2024 में 10वीं अच्छे नंबर लाई थीं और अब 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। इन्हें भी 75% या उससे ज्यादा नंबर चाहिए थे।
- बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार (₹5000) – जो लड़कियाँ 2025 में 12वीं पास हुई हैं और 55% या उससे ज्यादा नंबर लाए हैं।
सभी को एक खास प्रमाण पत्र भी मिलेगा जो उनकी मेहनत का सबूत होगा!
Gargi Puraskar Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन भरते समय ये कागज तैयार रखें:
- ✅ आधार कार्ड
- ✅ 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- ✅ बैंक खाता विवरण (पासबुक फोटोकॉपी)
- ✅ स्कूल का अध्ययन प्रमाण पत्र
- ✅ जन्म प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र
- ✅ 1 पासपोर्ट साइज फोटो
जरूरी: सभी जानकारी जन आधार में सही होनी चाहिए।
Gargi Puraskar Yojana 2025 आवेदन कैसे करें?
Step.1 अब आवेदन करना बहुत आसान हो गया है! पहले ई-मित्र के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब स्कूल में ही सब हो जाएगा। बस अपने स्कूल प्रिंसिपल के पास जाइए और कहिए – “सर/मैम, मेरा गार्गी पुरस्कार का फॉर्म भरना है।” प्रिंसिपल शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। आपका नाम अपने आप पात्र सूची में आ जाएगा। फिर प्रिंसिपल आपके लिए ही फॉर्म भर देंगे और सबमिट कर देंगे। बस इतना ही! बसंत पंचमी (23 जनवरी) को आपके बैंक खाते में पैसा आ जाएगा।
Step.2 अगर आपका नाम सूची में न दिखे तो घबराइए मत। बस अपनी 10वीं या 12वीं का रोल नंबर प्रिंसिपल को बता दीजिए। वे सर्च कर लेंगे और 2 मिनट में आपका नाम आ जाएगा। स्कूल वाले ही सारी मदद कर देंगे। इसलिए आज ही स्कूल जाइए क्योंकि 10 जनवरी आखिरी दिन है!
Gargi Puraskar Yojana 2025 का लाभ
जो लड़कियाँ 10वीं पास कर चुकी हैं, उन्हें दो बार पैसा मिलेगा – पहली बार ₹3000 और दूसरी बार ₹3000। यानी कुल ₹6000 मिल जाएंगे। वहीं 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को ₹5000 का इनाम मिलेगा। इस पैसे से वे अपनी पढ़ाई की किताबें खरीद सकती हैं, स्कूल–कॉलेज की फीस भर सकती हैं। इससे कॉलेज जाने का हौसला भी बढ़ेगा। हर साल 3.84 लाख छात्राओं को इस योजना से फायदा होता है। यह पैसा उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में बड़ी मदद करता है।
बहुत अच्छी खबर! अब फॉर्म भरना आसान हो गया
पहले लड़कियों को ई-मित्र के यहाँ बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन अब यह परेशानी खत्म! स्कूल प्रिंसिपल ही फॉर्म भरेंगे। चाहे सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट स्कूल, दोनों जगह यह होगा। अगर कोई पात्र लड़की छूट गई तो स्कूल प्रिंसिपल की पूरी जिम्मेदारी होगी। इसलिए सभी टीचरों को साफ निर्देश दे दिए गए हैं। अब लड़कियों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। बस स्कूल जाओ और प्रिंसिपल से बात करके फॉर्म भर सकते है।
Gargi Puraskar Yojana 2025 के पैसे कब आएंगे?
23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ दिन सभी पात्र छात्राओं के बैंक खाते में पैसा आ जाएगा। यह पैसा जन आधार से जुड़कर सीधे आपके खाते में आएगा। कोई कागजात इधर-उधर भेजने की जरूरत नहीं। जब पैसा क्रेडिट हो जाएगा तो आपके मोबाइल पर SMS भी आ जाएगा। बस अपने बैंक पासबुक चेक करते रहिए।
फॉर्म न भरा तो क्या करे?
आज ही अंतिम दिन है (10 जनवरी 2026)। जल्दी करें:
- स्कूल जाकर प्रिंसिपल से बात करें
- अपना रोल नंबर, आधार नंबर बताएँ
- मार्कशीट दिखाएँ
- तुरंत फॉर्म भरवा लें
Gargi Puraskar Yojana 2025 Important Links
| काम | लिंक |
|---|---|
| आवेदन करें | Apply Now |
| नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.rajasthan.gov.in |
निष्कर्ष
Gargi Puraskar Yojana 2025 राजस्थान की मेधावी बालिकाओं का सम्मान करती है। यह योजना न सिर्फ पैसा देती है बल्कि भविष्य में अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरणा भी देती है। 3.84 लाख छात्राओं को इनाम मिलेगा। आज ही अपने स्कूल जाकर फॉर्म भरवा लें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।


