DSSSB MTS Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 10वीं पास के लिए 714 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

DSSSB MTS Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 10वीं पास के लिए 714 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

DSSSB MTS Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 10वीं पास के लिए 714 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

DSSSB MTS Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देश के सभी राज्यों के पुरुष एवं महिला आवेदक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन मोड में चलेगी.

DSSSB MTS Vacancy 2026 Post Details

कुल 714 रिक्त पदों का वर्गों विवरण इस प्रकार है:

वर्गरिक्त पद
सामान्य वर्ग (GEN)302 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)212 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)77 पद
अनुसूचित जाति (SC)70 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)53 पद
कुल 714 पद

DSSSB MTS Vacancy 2026 Short Overview

संगठनदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ
कुल पद714
वेतनपे-लेवल 1 (₹18,000 – ₹56,900)
काम का स्थानदिल्ली
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

अगर आप किसी भर्ती या सरकारी अपडेट के इंतज़ार में हैं तो हम आपको अपने टीसीपी 24 पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now

DSSSB MTS Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और सभी महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही किया जा सकता है.

 DSSSB MTS Vacancy 2026 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो, आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष (15 जनवरी 2026 तक) होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा.

DSSSB MTS Vacancy 2026 शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

DSSSB MTS Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में पाँच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

विषयप्रश्न
सामान्य जागरूकता40 प्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तार्किक क्षमता40 प्रश्न
अंकगणित एवं संख्यात्मक योग्यता40 प्रश्न
हिंदी भाषा एवं बोध परीक्षण40 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा एवं बोध परीक्षण40 प्रश्न

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन की जाएगी.

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

विभिन्न वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक निम्नलिखित हैं:

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:

वर्गयोग्यता अंक
सामान्य / ईडब्ल्यूएस40%
ओबीसी35%
एससी / एसटी / दिव्यांग30%
पूर्व सैनिकों5%

DSSSB MTS Vacancy 2026 Salary

इस भर्ती का संचालन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा किया जा रहा है. पद का नाम मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) है और कुल 714 रिक्तियाँ निकाली गई हैं. चयनित आवेदकों को पे-लेवल 1 (₹18,000 – ₹56,900) के वेतनमान का लाभ मिलेगा और नौकरी का स्थान दिल्ली होगा. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

DSSSB MTS Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें?

Step.1 सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ.

Step.2 ‘वैकेंसी’ या ‘भर्ती’ सेक्शन में जाकर ‘एमटीएस भर्ती 2026‘ की अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें.

Step.3 ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ के लिंक पर क्लिक कर निर्धारित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.

Step.4 आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत, शैक्षिक आदि) सही-सही भरें.

Step.5 आवश्यक दस्तावेजों (फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि) को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें.

Step.6 अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि applicable हो).

Step.7 फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रिंटआउट या सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रख लें.

निष्कर्ष

यह भर्ती दसवीं पास युवाओं के लिए दिल्ली सरकार में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर का शानदार अवसर प्रदान करती है. इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें.

Scroll to Top