Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का दिया मौका, पूरी जानकारी

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का दिया मौका, पूरी जानकारी

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का दिया मौका, पूरी जानकारी

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में आधुनिकता लाने के लिए “Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026” शुरू की है. यह योजना उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो कम से कम 10वीं पास हैं और अपना खुद का मिट्टी जाँच प्रयोगशाला (मिनी लैब) शुरू करना चाहते हैं. इस योजना के तहत सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 Short Overview

योजना का नामBihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026
लाभार्थीबिहार के युवा, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO) या प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ (PACs).
सब्सिडी राशि1.50 लाख रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
Type of Labगाँव स्तरीय मृदा जाँच प्रयोगशाला (VLSTL/मिनी लैब)
ऑफिशियल वेबसाइटक्लिक करें

अगर आप किसी भर्ती या सरकारी अपडेट के इंतज़ार में हैं तो हम आपको अपने टीसीपी 24 पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026?

इस योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देना और राज्य में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देना है. इससे किसानों को उनकी भूमि के अनुसार उचित खाद और फसल चुनने में मदद मिलेगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और कृषि आय में सुधार होगा.

WhatsApp Group Join Now

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 Imprtant Dates

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने और समाप्त होने की तिथियाँ हर जिले के कृषि विभाग द्वारा अलग-अलग अधिसूचना जारी करके बताई जाती हैं. अतः इच्छुक उम्मीदवारों को अपने जिले के कृषि कार्यालय या मृदा परीक्षण प्रयोगशाला से संपर्क करना चाहिए.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 के लिए सब्सिडी राशि

सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि को इस प्रकार विभाजित किया गया है:

1. मृदा जाँच मशीनरी, रसायन, सैंपल शेकर मशीन और एक साल का एएमसी: 1.00 लाख रुपये.

2. आसवित जल, पीएच मीटर, चालकता मीटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, प्रयोगशाला काँच सामग्री, फिल्टर पेपर और अन्य उपभोग्य सामग्री: 0.50 लाख रुपये.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 Eligibility Criteria

आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10वीं उत्तीर्ण की हो. साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य है.

निवास: आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए.

स्थान: प्रयोगशाला खोलने के लिए आवेदक के पास स्वयं का भवन या फिर कम से कम 4 वर्ष का पट्टा/किराया करार होना आवश्यक है.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भवन/जमीन के कागजात या किरायानामा
  • समूह के लिए: पंजीकरण प्रमाण पत्र और अधिकार पत्र.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (DLEC) द्वारा किया जाएगा, प्रक्रिया में शामिल है:

1. ऑफलाइन आवेदनों का संग्रह.

2. दस्तावेजों की जाँच और सत्यापन.

3. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एक छोटी सूची तैयार करना.

4. DLEC द्वारा अंतिम चयन.

5. चयनित उम्मीदवारों को प्रयोगशाला संचालन की अनुमति प्रदान करना.

Bihar Soil Testing Lab Subsidy Yojana 2026 आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है, आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

Step.1 सबसे पहले अपने जिले के जिला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला या जिला कृषि कार्यालय पर जाएँ.

Step.2 वहाँ से मृदा जाँच प्रयोगशाला सब्सिडी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.

Step.3 आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें.

Step.4 आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियाँ तैयार करें और उन्हें आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें.

Step.5 पूरा आवेदन फॉर्म दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर दें और जमा कराने की रसीद अवश्य प्राप्त कर लें.

निष्कर्ष

बिहार मृदा जाँच प्रयोगशाला सब्सिडी योजना 2026 युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट पहल है. यह न केवल उन्हें स्वावलंबी बनने का मौका देती है, बल्कि राज्य की कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक और आधुनिक बनाने में भी मदद करती है. यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करके इस लाभ का उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें.

Scroll to Top