
India Post Driver Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए एक बड़ा अवसर जारी किया है. इस भर्ती के तहत अहमदाबाद सर्कल में कुल 48 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जो आवेदक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और एक कुशल ड्राइवर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है.
India Post Driver Vacancy 2026 Short Overview
| संगठन | डाक विभाग, भारत सरकार |
| पद का नाम | स्टाफ कार ड्राइवर |
| कुल पद | 48 |
| वेतन | पे स्तर-2 (₹19,900 – ₹63,200 प्रतिमाह) |
| काम का स्थान | अहमदाबाद सर्कल |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapost.gov.in |
अगर आप किसी भर्ती या सरकारी अपडेट के इंतज़ार में हैं तो हम आपको अपने टीसीपी 24 पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल टेलीग्राम ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं.
India Post Driver Vacancy 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | बाद में अधिसूचित की जाएगी |
India Post Driver Vacancy 2026 Post Details
इन 48 पदों को विभिन्न वर्गो में बाँटा गया है, जिससे सभी वर्गों के आवेदकों को समान अवसर मिल सके. रिक्तियों का वर्गो ब्यौरा इस प्रकार है:
| सामान्य वर्ग | 30 पद |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 11 पद |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 4 पद |
| अनुसूचित जाति (SC) | 1 पद |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 पद |
| पूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) | 2 पद |
India Post Driver Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय विभिन्न वर्गो के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य, OBC और EWS वर्ग के आवेदकों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा. SC, ST वर्ग के सभी आवेदकों को और सभी महिला आवेदक को कोई शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ई-चालान (e-challan) के माध्यम से ही करना होगा, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है.
India Post Driver Vacancy 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है .आयु सीमा की गणना 19 जनवरी 2026 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षण के नियमानुसार कुछ वर्गो को आयु में छूट दी गई है.
| OBC आवेदकों को | 3 वर्ष की छूट |
| SC/ST आवेदकों को | 5 वर्ष की छूट |
India Post Driver Vacancy 2026 शैक्षिक योग्यता और अनुभव
स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए आवेदकों को निम्नलिखित योग्यताएँ रखनी आवश्यक हैं:
1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
2. उम्मीदवार के पास लाइट मोटर वाहन (LMV) और हेवी मोटर वाहन (HMV) दोनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
3. वाहन के मैकेनिज्म (इंजन, गियर आदि) की सामान्य जानकारी होनी चाहिए.
4. कम से कम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए.
India Post Driver Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती में आवेदकों का चयन एक बहु-चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. इसमें निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
1. लिखित परीक्षा: यह 80 अंकों का पेपर होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, मोटर मैकेनिज्म और ट्रैफ़िक नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी.
2. प्रायोगिक परीक्षा (स्किल/ड्राइविंग टेस्ट): इसमें दो पेपर होंगे, प्रत्येक 10 अंकों का। प्रत्येक पेपर के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा.
3. दस्तावेज़ सत्यापन
4. चिकित्सा परीक्षण
न्यूनतम योग्यता अंक
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:
| वर्ग | योग्यता अंक |
| सामान्य | 40% |
| OBC और EWS वर्ग | 37% |
| SC और ST वर्ग | 33% |
India Post Driver Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें?
चूँकि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए आवेदकों को नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए:
Step.1 सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर “स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026” की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) डाउनलोड करें और पूरा ध्यान से पढ़ें.
Step.2 अधिसूचना में दी गई सभी पात्रता मापदंडों (आयु, शिक्षा, अनुभव आदि) की स्वयं जाँच कर लें.
Step.3 अधिसूचना के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसे साफ-साफ और सही जानकारी के साथ भरें.
Step.4: आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण, आरक्षण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें.
Step.5 यदि आपसे शुल्क लागू होता है, तो निर्देशानुसार ई-चालान के जरिए शुल्क जमा करके रसीद प्राप्त कर लें.
Step.6 सभी कागजातों को उचित आकार के लिफाफे में रखकर, अधिसूचना में दिए गए निर्धारित पते पर 19 जनवरी 2026 से पहले रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें. यह सुनिश्चित कर लें कि आवेदन अंतिम तिथि तक पहुँच जाए.
निष्कर्ष
इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक सभी योग्य आवेदकों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें और आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर ही कोई कदम उठाएँ.


